सोनू के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह छोटू के कमरे में पहुंचा। इस दौरान कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर उसने छोटू का शव फंदे से लटका देखा। यह देखकर वह घबरा गया। उसने तत्काल अपने मित्र बबलू को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पत्नी से विवाद की बात भी सामने आई है, हालांकि घटना की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस परिजनों और अस्पताल परिसर में रहने वाले अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।