फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ से संबद्ध पांच जिलों के महाविद्यालयों के 75 हजार छात्रों के भविष्य पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा का आयोजन कराना टेढ़ा काम हो सकता है। महाविद्यालयों में अब तक 50 फीसदी पाठ्यक्रम अधूरा पड़ा है। लॉकडाउन के कारण न तो कक्षाएं चलीं न ही संसाधनों के अभाव में ऑनलाइन क्लास का संचालन हो सका। काशी विद्यापीठ से संबद्ध वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में लगभग 320 महाविद्यालय हैं। इनमें परीक्षार्थियों की संख्या 75 हजार है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण महाविद्यालयों पर ताला लटक रहा है। विश्वविद्यालय परिसर से जुड़े विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन लगातार किया जा रहा है। वहीं महाविद्यालयों की हालत खराब है। शहर में ही अधिकांश महाविद्यालय हैं जिन्होंने अभी तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित नहीं की हैं। छात्रों का कहना है कि जब कक्षाएं ही नहीं चलीं तो परीक्षा कैसे दी जाएगी। वहीं विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं के आवेदन की तारीख भी कई बार बढ़ाई है। अब तक 65 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है।
कुलपति प्रो. टीएन सिंह का कहना है कि कोर्स अधूरा होने के बारे में जानकारी मिली है। महाविद्यालयों के प्रबंधक और प्राचार्य से लगातार संवाद किया जा रहा है। छात्रों के कोर्स पूरा कराने के लिए कोई ना कोई इंतजाम जरूर कराया जाएगा। कई जगह संसाधनों का अभाव है। कई छात्र ऐसी भी जगहों से आते हैं जहां कनेक्टिविटी की समस्या है। सभी मुद्दों पर विचार करके कार्ययोजना बनाई जा रही है ताकि छात्रों का भला हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें