फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएफआई ने जारी किया अस्थायी वार्षिक खेल कलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन (एएफआई) ने कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अपने वार्षिक खेल 2020-21 का कैलेंडर अस्थायी रूप से जारी कर दिया है। हालांकि किसी भी प्रतियोगिता के आयोजन स्थल के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। नए सत्र के कलेंडर में पहली बार अंडर 23 आयु वर्ग को भी शामिल किया गया। यानि आगामी वर्षों में चार के बजाय पांच आयु वर्गों में नेशनल प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कोचिंग कमेटी के अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने बताया कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए अभी फिलहाल एएफआई ने एक अस्थायी कलेंडर जारी किया है। इसके मुताबिक 12 सितंबर 2020 को पहला टूर्नामेंट इंडियन ग्रैंड प्रिक्स (आईजीपी 1) प्रतियोगिता होगी। जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 20 से 24 सितंबर के बीच ओपन नेशनल, पांच से नौ अक्टूबर के बीच सीनियर फेडरेशन कप, 29 अक्तूबर से एक नवंबर के बीच सीनियर इंटरस्टेट चैंपियनशिप, 12 नवंबर से 15 नवंबर के बीच जूनियर इंटरस्टेट चैंपियनशिप और 4 से 6 दिसंबर के बीच मीलो निडजम प्रतियोगिताएं होंगी।
इसके अलावा वर्ष 2021 में भी इसी तरह की कुल 11 प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसमें 26 से 29 अगस्त 2021 तक अंडर 23 नेशनल प्रतियोगिता भी होगी। दिनेश ने बताया कि इससे पहले सिर्फ चार आयु वर्ग 14 वर्ष, 16 वर्ष, 18 वर्ष और 20 वर्ष के बालक और बालिकाओं समेत मेन और वीमेन प्रतियोगिताएं होती रही है। मगर अगले साल पांच आयु वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें