वाराणसी जंक्शन: 50 लाख रुपए कैश के साथ यात्री गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
होली के समय पकड़ी गई थी एक करोड़ नकदी
जीआरपी क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन पर पूर्व में भी नकदी पकड़े जाने की घटनाएं सामने आ चुकी है। जुलाई माह में ही जीआरपी ने मुरादाबाद के पीतल कारोबारी के दो कर्मचारियों मेराज और मोहम्मद शोएब को 17 लाख नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय भी दोनों नकदी के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सके थे। जबकि होली के समय मार्च माह में एक करोड़ नकदी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया था। वह दोनों सरिया बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। मलदहिया लोहा मंडी से एक करोड़ कैश लेकर धनबाद जाने के लिए कैंट स्टेशन पहुंचे थे कि जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया था।