फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जापानी राजदूत ने काशी में खाए गोलगप्पे और पान, ट्वीट कर लिखा- 'वाह बनारसी पान'

Sun, 28 May 2023 01:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जापानी राजदूत की अगवानी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने की। उनके आतिथ्य में उन्होंने बनारसी थाली का भोजन किया। इसके बाद बनारसी पान घुलाया और गोलगप्पे का स्वाद भी चखा। ट्विटर पर लिखा वाह बनारसी पान। उसके बाद उन्होंने आगे लिखा खाते ही ताजगी का हुआ अहसास।
विज्ञापन
जापान के एंबेसडर बनारसी पान के मुरीद हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने शनिवार को अस्सी घाट के सुबह-ए-बनारस के आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने वैदिक मंत्रों के साथ मां गंगा की पूजा की और आरती कर अभिभूत हुए। इस आयोजन को आत्मशुद्धि का अत्यंत प्रभावशाली अभियान बताया। उन्होंने कहा कि यहां आकर अपने को परिवर्तित महसूस कर रहे हैंं। भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित हूं। उन्होंने प्रभाती संगीत कार्यक्रम का भी आनंद उठाया। जापान के कलाकार नोबू हिरो अतराशि ने सितार पर तान छेड़ी। 
विज्ञापन


जापानी राजदूत की अगवानी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने की। उनके आतिथ्य में उन्होंने बनारसी थाली का भोजन किया। इसके बाद बनारसी पान घुलाया और गोलगप्पे का स्वाद भी चखा। ट्विटर पर लिखा वाह बनारसी पान। उसके बाद उन्होंने आगे लिखा खाते ही ताजगी का हुआ अहसास।

विज्ञापन

गोलगप्पे का स्वाद चखते जापान के एंबेसडर - फोटो : अमर उजाला

आज ख्वाइश हुई पूरी

जापान के राजदूत ने आगे ट्वीट में लिखा जब से उन्होंने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम किशिदा को एक साथ गोलगप्पों का आनंद लेते देखा था, तब से ही उन्हें भी इसका लुत्फ लेने का मन हो रहा था। आज ये ख्वाइश पूरी हो गई। इसके साथ ही उन्होंने काशी मेंं हुए भव्य स्वागत के लिए सभी भारतीयों को धन्यवाद भी दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें