फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जाम से जकड़े रहे शहर के कई इलाके, एंबुलेंस भी फंसी रही

Sun, 26 Dec 2021 11:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में रविवार को बेनिया नई सड़क मार्ग पर लगा लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में क्रिसमस मेले का असर रविवार को सड़कों पर दिखा। इसके चलते शहर के कई इलाके जाम से जकड़े रहे। इस दौरान गोदौलिया, गिरजाघर, खारीकुंआ, लक्सा, बेनिया मार्ग पर दोपहर में भीषण जाम लगा रहा। बेनिया में एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। वहीं नदेसर से अंधरापुल और घौसाबाद से चौकाघाट मार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही। जाम छुड़ाने पर पुलिसकर्मियों का पसीना छूटा। 

विज्ञापन


छावनी स्थित बड़ा गिरजाघर में लगे क्रिसमस के मेले में काफी काफी भीड़ रही। इससे मिंट हाउस मार्ग पर जाम लग गया। यह जाम नदेसर मस्जिद तक आ गया। वहीं गिरजाघर से अंधरापुल मार्ग पर भी वाहनों की कतार लगर रही। वहीं गोदौलिया स्थित गिरजाघर और घाट घूमने के लिए निकली भीड़ ने यहां से जाने वाली सभी मार्गों को बाधित कर दिया। दोपहर से शाम तक यहां जाम लगा रहा। स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें