फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता एप डाउनलोड करने में वाराणसी प्रदेश में प्रथम और देश में 12वें स्थान पर

Thu, 05 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नगर निगम का विशेष सफाई अभियान आज से - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
स्वच्छता एप डाउनलोड कराने में बनारस प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि देश में 12वें स्थान पर है। वाराणसी को स्वच्छ शहरों में शामिल कराने के लिए यह एक अच्छी खबर है।  देश के पांच सौ शहरों में स्वच्छता सर्वे होना है।  
विज्ञापन

काशी को स्वच्छ शहरों में शामिल कराने के लिए स्वच्छता एप डाउनलोड कराने का काम पूरा होने के बाद अब नगर निगम गुरुवार से विशेष सफाई अभियान शुरू करने जा रहा है।
गौरतलब है कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से सर्वे के लिए टीम 10 जनवरी को शहर में आ रही है।
टीम कम से कम तीन दिन शहर में रहेगी और टीम जिन इलाकों में जाएगी, वहां रेंडमली नागरिकों से सबसे पहला सवाल क्षेत्र का पिनकोड पूछेगी।
यदि नागरिक पिनकोड नहीं बता सके तो आगे सवाल नहीं होगा।

यदि जवाब दे दिए तो आगे क्षेत्र की सफाई से जुड़े सवाल पूछेंगे। इसके अलावा तीन हजार डस्टबीन शहर के विभिन्न इलाकों में बांटी जाएगी।
नगर निगम शहर में जगह-जगह टायलेट के साथ ही 102 यूरिनल का भी निर्माण करा रहा है।
सफाई और नागरिकों के फीडबैक पर 1400 अंक मिलने हैं। इसके बाद विभिन्न श्रेणियों में निर्धारित अंकों के आधार पर रैंकिंग की जाएगी।
नगर निगम प्रशासन का पूरा ध्यान सड़क, सीवर और कॉलोनियों की सफाई पर है।

गुरुवार से नगर निगम इसके लिए जोनवार अभियान चलाएगा। तहसीलदार अविनाश कुमार बताया ने बताया कि दशाश्वमेध, भेलूपुर, कोतवाली, आदमपुर और वरुणापार के जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें