कुछ यूं बरतें सावधानी
सोशल मीडिया पर प्रतिष्ठा बढ़ाने के चक्कर में आप कहीं अपनी जमा-पूंजी न गंवा बैठें, इसके लिए सेटिंग में जाकर लोकेशन को बंद करिए, वरना साइबर चोरों के लिए काम आसान हो जाएगा। साइबर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस फ्रॉड से बचने के लिए कई कारगर तरीके बताते।
फेसबुक की सेटिंग में फेस रिकग्नीशन को टर्न ऑन करें और फेसबुक लोकेशन को बंद कर दें। फोन बैंकिग करने वाले नंबर को फेसबुक पर न लिखें। फेसबुक पर अपना ईमेल न लिखें। कुल मिलाकर, सोशल मीडिया पर उतनी ही जानकारी दें जिससे आपकी निजता बची रहे, क्योंकि डिजिटल प्लेटफार्म का जितना आप उपयोग करते हैं उतना ही साइबर क्रिमिनल की नजर में भी रहते हैं।