फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: वाराणसी के भेलूपुर थाने के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, कार में 92.94 लाख रुपये मिलने की जांच शुरू

Fri, 02 Jun 2023 11:19 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में कार में 92.94 लाख रुपये मिलने के प्रकरण में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। कमिश्नरेट के अफसरों को प्रथमदृष्टया गड़बड़ी समझ में आई है। जिसे देखते हुए पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे को लाइन हाजिर कर दिया है। 
विज्ञापन
जब्त पैसे (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा क्षेत्र स्थित शंकुलधारा पोखरे के पास मिली लावारिस कार की डिकी से 92 लाख 94 हजार रुपये की बरामदगी के मामले में कमिश्नरेट के अफसरों को प्रथमदृष्टया गड़बड़ी समझ में आई है। इस मामले में भेलूपुर थाने की पुलिस की बड़ी चूक मानी जा रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: वाराणसी एयरपोर्ट के टॉयलेट से बरामद हुए सोने के 16 बिस्किट, करोड़ों की है कीमत, कस्टम विभाग ने पकड़ा
विज्ञापन


इसे देखते हुए पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, खोजवा चौकी इंचार्ज सुशील कुमार का तबादला कोतवाली थाने के लिए कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त ने पूरे प्रकरण की जांच डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम को सौंप कर उनसे विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। पुलिस आयुक्त ने डीसीपी काशी जोन को कहा है कि रुपये की बरामदगी का सच क्या है, इसके बारे में जल्द बताएं। पुलिस आयुक्त के आदेश के क्रम में डीसीपी काशी जोन ने जांच शुरू कर दी है।  इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने इंस्पेक्टर राजेश सिंह को भेलूपुर और इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय को चेतगंज थाना प्रभारी के पद पर तैनात किया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें