फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

varanasi: भारतीय जल सेना के वाइस एडमिरल का बीएचयू दौरा, कैडेट्स ने गार्ड आफ आनर देकर सलामी दी

Thu, 26 Sep 2024 10:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

जल सेना के वाइस एडमिरल बीएचयू पहुंचे और कैडेट्स से सुविधाओं पर बातचीत की । इनके आगमन का उत्साह देखने को मिला।गार्ड आफ आनर देकर इन्हे सलामी दी गई।
विज्ञापन
भारतीय जल सेना के वाइस एडमिरल राजेश पेंठारकर निरीक्षण करते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन


बीएचयू परिसर स्थित 7 यूपी नेवल यूनिट का बृहस्पतिवार को भारतीय जल सेना के वाइस एडमिरल राजेश पेंठारकर अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल ने निरीक्षण किया ।  कैडेटों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान कैडेटों ने गार्ड आफ आनर दिया तो वाइस एडमिरल ने मौजूद कैडेटों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया।

अपने काशी दौरे पर आए वाइस एडमिरल ने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन पूजन भी किया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10.30 बजे यूनिट पर पहुंचने पर कैडेटों ने गार्ड आफ आनर देकर सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एनसीसी ग्रुप मुख्यालय ए के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर कुलबीर सिंह और नेवल यूनिट के कमांडिंग आफिसर ले.कमांडर राहुल मिश्रा ने राजेश पेंठारकर का स्वागत किया। वाइस एडमिरल ने यूनिट के दोनों अधिकारियों से बातचीत कर परेड सहित कैडेटों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण, यूनिट और एनसीसी ग्रुप की गतिविधियों की जानकारी ली। कार्यक्रम में राजेश पेंठारकर ने नेवल यूनिट के सीओ राहुल मिश्रा और पीआरओ अजय सिंह को बेहतर कार्यों के लिए पदक देकर सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें