फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आयुष्मान योजना वाले अस्पतालों में आईसीयू की होगी नए सिरे से ऑडिट, 30 नवंबर तक शासन को भेजनी होगी रिपोर्ट

Wed, 25 Nov 2026 05:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आयुष्मान योजना वाले अस्पतालों में आईसीयू की नए सिरे से ऑडिट कराने के लिए सीएमओ को जिम्मेदारी दी गई है। 30 नवंबर तक शासन को रिपोर्ट भेजनी होगी। अस्पतालों में गड़बड़ी मिलने पर सतर्कता बढ़ी है। 
विज्ञापन
आयुष्मान योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान भारत योजना में शामिल अस्पतालों की ओर से मरीजों के इलाज में जालसाजी करने का मामला पकड़ में आने के बाद अब इस योजना वाले अस्पतालों में आईसीयू की नए सिरे से ऑडिट कराई जाएगी। शासन की ओर से इसकी जिम्मेदारी सीएमओ को दी गई है। जांच के बाद 30 नवंबर तक रिपोर्ट भी तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


वाराणसी जिले में 214 निजी अस्पतालों के साथ ही 28 सरकारी अस्पताल/स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हैं। लखनऊ के साथ ही वाराणसी में भी आयुष्मान योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ में आने पर जिले में 14 अस्पतालों को नोटिस दिया जा चुका है। 

अब शासन के स्तर से आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) की जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) की ओर से अस्पतालों के लिए विशेष चेकलिस्ट तैयार कराई गई है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि आईसीयू में जो टीम जांच करने जाएगी, वह विशेषज्ञों की योग्यता, तैनाती, मरीजों के इलाज करने की कार्यशैली के साथ ही वेंटिलेटर से लेकर ऑक्सीजन तक की जांच करेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर होगी अस्पतालों की जांच
  • आईसीयू बेड- प्रत्येक बेड के लिए निर्धारित जगह और जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता।
  • मेडिकल उपकरण- वेंटिलेटर, मल्टीपैरामीटर मॉनिटर और सेक्शन मशीन की उपलब्धता।
  • ऑक्सीजन व्यवस्था- मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति हो की व्यवस्था की जांच होगी।
  • डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ- मरीजों की संख्या के अनुपात में विशेषज्ञ डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्सों की उपलब्धता।
  • निगरानी- आईसीयू में भर्ती मरीजों की 24 घंटे चिकित्सकीय निगरानी और आपातकालीन उपचार की व्यवस्था।
  • संक्रमण नियंत्रण - आईसीयू में संक्रमण रोकने के लिए जरूरी प्रोटोकॉल का पालन।
 
आयुष्मान योजना से जुड़े निजी अस्पतालों की आईसीयू सुविधाओं की नए सिरे से ऑडिट कराई जाएगी। इसके लिए टीम का गठन किया जा रहा है। शासन स्तर से जो भी जांच के फार्मेट मिले हैं, उस पर जांच कर समय से रिपोर्ट भी सौंप दी जाएगी। -डॉ. एनपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें