फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी UP का सबसे गर्म शहर: 43.4 डिग्री के साथ इस सीजन का तापमान टॉप पर, और बढ़ेगा पारा; हीटवेव का अलर्ट

Tue, 22 Apr 2025 05:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Weather News: सोमवार को वाराणसी में गर्मी कहर बरपा रही थी। लोग गमछे का सहारा लेकर धूप से बचते नजर आ रहे थे। उधर, बीएसए ने भी बच्चों की सहूलियत को देखते हुए स्कूलों की टाईमिंग में बदलाव कर दिया है। हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी। गर्मी का सितम अब बर्दाश्त से बाहर होने लगा है। इस सीजन में पहली मर्तबा बनारस की सड़कों, घाटों और भवनों से आंच निकलती महसूस हुई। 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पारा 2025 के टॉप पर पहुंच गया। वहीं सोमवार को बनारस यूपी का तीसरा सबसे गर्म शहर बना।

विज्ञापन


27 डिग्री तापमान के साथ बनारस की रात भी बाकी दिनों के मुकाबले सबसे ज्यादा गर्म रही। सोमवार को बनारस से ज्यादा तापमान प्रयागराज का 44.3 डिग्री सेल्सियस और कानपुर देहात का 44 डिग्री सेल्सियस तक गया।

यह भी पढ़ें: 12 दिन में तीसरी बार 40 के पार पहुंचा पारा, चेहरा झुलसाने वाली गर्मी से परेशान हुए काशीवासी

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने की वजह से गर्मी का ये रौद्र रूप देखने को मिला है। पूरे दिन गर्म हवा भी 5-15 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तो ये शुरुआत है। मौसम विज्ञान विभाग ने 24 और 25 अप्रैल को हीट वेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अगले पांच दिनों तक तापमान में 3-4 तक बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। सप्ताह भर में पारा 46 डिग्री को भी पार सकता है।

Trending Videos

11 बजे तक ही पारा 40 के पार
सोमवार की सुबह के 7 बजे से तीखी धूप की वजह से पारा 30 डिग्री और 11 बजे तक 40 डिग्री के पार कर गया। वहीं दोपहर के एक बजते-बजते तापमान 42 डिग्री तक आ गया और शाम 6 बजे तक 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम पारा सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा और रात में 4.1 डिग्री ऊपर चला गया

विज्ञापन

पुरवा हवा भी बढ़ा रही गर्मी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि आगे गर्मी के तेवर तेजी से बढ़ेगा। अप्रैल महीने में तापमान 45 डिग्री के ऊपर भी जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है, लेकिन पुरवा का सिलसिला जारी है। इससे गर्मी का असर रविवार के मुकाबले तेज से बढ़ गया है।

गर्मी से जापानी पर्यटक बेहोश, भर्ती
गोदौलिया चौराहे के पास गर्मी के प्रकोप से एक जापानी पर्यटक बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे पहले स्थानीय अस्पताल मारवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भेजा गया। पूछने पर अपना नाम टाकिया बताया। जापान टोकियो का रहने वाला है और काशी भ्रमण पर आया था। इसके अलावा जिले भर में गर्मी के भयानक प्रकोप के चलते बीमारी भी बढ़ रही है। अचानक मौसम बदलने से बुखार सिर दर्द और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ गए।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें