फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म: खेलते वक्त उठा ले गया था मौसेरा मामा, दो युवकों ने पीटा भी था; शोरगुल सुन पहुंचे थे परिजन

Tue, 22 Apr 2025 05:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के पंचवटी क्षेत्र में बिहार के कोचस से अपने मौसी की शादी में आई तीन साल की मासूम बच्ची के साथ मौसेरे मामा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों की सूचना पर रामनगर थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
रामनगर पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: रामनगर थाना क्षेत्र में दो साल नौ माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी 40 वर्षीय मौसेरे मामा को सोमवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जिला जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बिहार के कोचस की एक युवती का विवाह रविवार को रामनगर थाने के पंचवटी क्षेत्र में आयोजित था। दुल्हन पक्ष के लोग शादी के लिए कोचस से पंचवटी इलाके में आए थे। रात लगभग 10 बजे दुल्हन की बड़ी बहन की मासूम बेटी बरात स्थल पर खेल रही थी। उसी दौरान शराब के नशे में बच्ची का मौसेरा मामा आया और उसे खिलाने के बहाने बरात स्थल से लगभग 100 मीटर दूर सुनसान स्थान पर ले गया। 

वह बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था, तभी दो स्थानीय युवक वहां लघुशंका करने पहुंचे। दोनों युवकों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसी दौरान मासूम के परिजन भी उसे खोजते हुए पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई और आरोपी रामनगर थाने ले जाया गया। 
विज्ञापन


रामनगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल मुआयने के लिए भिजवाया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

अश्लील वीडियो देखने का आदी है आरोपी
रामनगर थानाध्यक्ष ने आरोपी का मोबाइल चेक किया। उन्होंने बताया कि उसके मोबाइल में अश्लील वीडियो की भरमार थी। उसके गूगल ब्राउजर की हिस्ट्री देखने पर पता लगा कि वह सिर्फ अश्लील वीडियो ही सर्च करता था। आरोपी तीन बेटियों और एक बेटे का पिता है। रामनगर थाने में जब वह नशे की हालत से सामान्य हुआ तो कहने लगा कि उससे जघन्य अपराध हुआ है। पुलिसकर्मियों से वह कह रहा था कि कोई उसे जहर दे दे। अब वह जीना नहीं चाहता है।

एक हफ्ते में दाखिल करेंगे चार्जशीट
रामनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक हफ्ते में अदालत में चार्जशीट दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से आरोपी जिस हालत में पकड़ा गया था, उसकी वीडियोग्राफी कराई गई। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल कर मुकदमे का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें