फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: चलती मैजिक में तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, चालक व परिचालक की मौत, मौके पर पुलिस

Fri, 07 Jul 2023 10:47 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बिहड़ा हनुमान मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर गिट्टी लदे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से मैजिक में धक्का मार दिया। जिससे मैजिक चालक व परिचालक की मौके पर मौत हो गई और अनियंत्रित होकर डंपर पलट गया।
विज्ञापन
चलती मैजिक में तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कछवा रोड़ मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की खबर है। बिहड़ा गांव के समीप वाराणसी की ओर से मैजिक में स्पीकर लादकर चालक अभिमान यादव पुत्र अलोपी प्रसाद (50 वर्ष) निवासी उन्नाव व परिचालक भगवान दास पुत्र विरोधी लाल (30 वर्ष) निवासी कुलासाहपुर समासबाद आगरा जनपद प्रयागराज जा रहे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Accident: सड़क किनारे सो रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन

सुबह चार बजे बिहड़ा हनुमान मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर गिट्टी लदे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से मैजिक में धक्का मार दी। जिससे मैजिक चालक व परिचालक की मौके पर मौत हो गई और अनियंत्रित होकर डंपर पलट गया। घटना की सूचना पाकर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें