फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: वाराणसी को पहली बार एक साथ मिले 36 डॉक्टर, पीएमओ और सीएम योगी के हस्तक्षेप पर जागा स्वास्थ्य महकमा

Sat, 25 Nov 2023 10:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

डॉक्टरों की कमी से जिले के सरकारी अस्पतालों में परेशानी का मामला कई बार सामने आया। मरीज और उनके तीमारदारों को होने वाली दिक्कतों का संज्ञान प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन को पत्र भेजा और कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से डॉक्टरों का संकट दूर होना चाहिए।
विज्ञापन
डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को पहली बार एक साथ 36 डॉक्टर मिले हैं। इससे सरकारी अस्पतालों में इलाज आसान होगा। विशेष डॉक्टर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से वाराणसी भेजे गए हैं। जल्द ही डॉक्टरों को कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य तौर पर तबादला जून में होता है, लेकिन इस बार नियम दरकिनार करके नवंबर में तबादला किया। इससे पहले जून में चार डॉक्टर मिले थे। जो डॉक्टर भेजे गए हैं, वे सब विशेषज्ञ (लेवल थ्री) हैं।

विज्ञापन


डॉक्टरों की कमी से जिले के सरकारी अस्पतालों में परेशानी का मामला कई बार सामने आया। मरीज और उनके तीमारदारों को होने वाली दिक्कतों का संज्ञान प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन को पत्र भेजा और कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से डॉक्टरों का संकट दूर होना चाहिए। यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भी पहुंचा। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों से डॉक्टरों का तबादला वाराणसी किया गया है।
मंडलीय-जिला अस्पताल को मिले नौ-नौ डॉक्टर

मंडलीय और जिला अस्पताल को नौ-नौ डॉक्टर मिले हैं। इसी तरह दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल को आठ और शास्त्री अस्पताल रामनगर छह डॉक्टर मिले हैं। सीएमओ कार्यालय को भी चार डॉक्टर मिले हैं। अब सीएमओ डॉक्टरों को फोन करके जल्द कार्यभार संभालने को कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कमी बरकरार36 डॉक्टर मिलने के बाद भी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी बरकरार रहेगी। जिला अस्पताल में ग्यारह और शास्त्री अस्पताल में दस पद खाली रह जाएंगे। मंडलीय अस्पताल में भी दो पद खाली रहेंगे।

अस्पतालों में डॉक्टरों की अब स्थिति
अस्पताल स्वीकृत खाली

मंडलीय अस्पताल 41 2

शास्त्री अस्पताल 32 10

जिला अस्पताल 50 11

महिला अस्पताल 19 कोई नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की थी। साथ ही डॉक्टरों की कमी दूर करने का निर्देश दिया था। यह पहला मौका है, जब एक साथ इतने डॉक्टर वाराणसी को मिल रहे हैं। जून में स्थानांतरण के दौरान भी इतने डॉक्टर नहीं मिल पाए थे। - कौशलराज शर्मा, मंडलायुक्त
डॉक्टरों की कमी दूर होगी। शासन ने पहली बार सिर्फ वाराणसी के लिए डॉक्टरों का तबादला किया है। सभी डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने और वाराणसी के अस्पतालों में कार्यभार संभालने का निर्देश है। - डॉ संदीप चौधरी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें