फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जूनियर कबड्डी में बनारस को मिला स्टेट चैंपियन का खिताब

Mon, 10 Sep 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बनारस ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में वाराणसी ने गोरखपुर को 17-07 के अंतर से हराकर स्टेट चैंपियन का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन


वहीं मेजबान सहारनपुर की टीम सेमीफाइनल में कांटे की टक्कर के बीच गोरखपुर से हारकर बाहर हो गई। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गोरखपुर और सहारनपुर के बीच हुआ, जिसमें गोरखपुर की टीम ने 39-38 के मामूली अंतर से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी ने चित्रकूटधाम को 31-03 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला वाराणसी और गोरखपुर के बीच हुआ, जिसमें वाराणसी की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें