फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाबतपुर फोरलेन पर सीएनजी सिलिंडर से गैस रिसाव, टला हादसा; दहशत में रहा एक किलोमीटर का दायरा

Thu, 06 Aug 2026 11:43 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बड़ागांव के बाबतपुर में सीएनजी सिलिंडरों से लदे मालवाहक वाहन के एक सिलिंडर से गैस रिसने लगी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर कंपनी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तकनीकी टीम ने रिसाव पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
गैस रिसाव को ठीक करता कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर में बुधवार देर रात सीएनजी सिलिंडरों से लदे एक मालवाहक वाहन से गैस रिसाव होने पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ और संबंधित कंपनी की तकनीकी टीम व फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। समय रहते गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वाराणसी-जौनपुर फोरलेन पर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब एक किलोमीटर पहले सीएनजी सिलिंडरों से लदा मालवाहक वाहन गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन में रखे एक सिलिंडर के वॉल्व में अचानक खराबी आ गई, जिससे तेज गति से गैस का रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही देर में आसपास के क्षेत्र में गैस की तीखी गंध फैल गई और वहां मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने बिना देर किए वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया। इसके बाद उसने तत्काल संबंधित कंपनी के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कंपनी की तकनीकी टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक चले अभियान के बाद तकनीकी विशेषज्ञों ने सिलिंडर से हो रहे गैस रिसाव को नियंत्रित कर लिया।

घटना के दौरान एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका न रहे। राहत कार्य पूरा होने के बाद स्थिति सामान्य हुई और यातायात भी सुचारु रूप से संचालित होने लगा।

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि चालक की सतर्कता और राहत टीम की त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया। यदि समय रहते वाहन को सुरक्षित स्थान पर नहीं रोका जाता, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें