फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में कम हुआ गंगा का जलस्तर मगर घाटों पर परेशानी कायम

Wed, 19 Sep 2018 03:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
varanasi - फोटो : amar ujala
वाराणसी में गंगा का जलस्तर कम होने से बाढ़ का खतरा तो समाप्त हो गया, लेकिन घाटों पर फैली गंदगी परेशानी का कारण बन गया है। नगर निगम ने अधिकांश घाटों की सफाई शुरू करा दी है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 4
घाटों की सफाई शुरू - फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट की सफाई अभी शुरू नहीं हुई है। घाटों का पानी नीचे उतरते ही घाटों पर गंदगी और मिट्टी जमा हो गई। इससे वहां पहुंचने वाले लोगों को परेशानियां बढ़ गई हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 4
varanasi - फोटो : amar ujala
इसको लेकर अब नगर निगम की टेंडर वाली कंपनी आईएलएफएस ने मंगलवार से सफाई शुरू करा दी है। इसके लिए कई पंप लगाए गए हैं, जिससे घाटों पर जमी मिट्टी को हटाया जा रहा है।  

 
विज्ञापन

4 of 4
flood - फोटो : amar ujala
कंपनी के संचालक अनुपम मिश्रा ने बताया कि घाटों से मिट्टी हटाकर उसे पानी के तेज धार से उसे साफ किया जा रहा है, जहां सर्वाधिक श्रद्धालु आते हैं, उन घाटों को प्राथमिकता से साफ कराया जा रहा है। वहीं अस्सी और उसके क्षेत्र के घाटों की सफाई का ठेका लेने वाली कंपनी सफाई नहीं करा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें