पुलिस अपने मुखबिर तंत्र, सर्विलांस, सीसी कैमरों की फुटेज और सूझ-बूझ के दम पर बड़ी से बड़ी आपराधिक घटनाओं की गुत्थी सुलझाने का दावा करती रहती है। मगर, 41 लाख रुपये के प्रकरण में पुलिस की कार्यशैली पर ही कई सवाल हैं और उनका जवाब कमिश्नरेट के अफसरों के पास भी नहीं है। आखिरकार, अपार्टमेंट में लगे सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस यह क्यों पता नहीं लगा पाई कि किसके फ्लैट में जुआ खेला जा रहा था? फ्लैट मालिक को चिह्नित कर उसकी मदद से पुलिस यह क्यों पता नहीं लगा पाई कि जुआ कौन-कौन खेल रहा था? घटना संज्ञान में आते ही इंस्पेक्टर परम हंस गुप्ता से पूछताछ कर उसकी तह तक जाने का प्रयास क्यों नहीं किया गया? फ्लैट मालिक की जगह अपार्टमेंट बनवाने वाले पर ही मुकदमा किस जल्दबाजी में दर्ज किया गया?