फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राज : संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पांच सिपाहियों का तबादला

Thu, 20 Apr 2017 07:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डीजीपी जावीद अहमद - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डीजीपी के निर्देश पर संदिग्ध गतिविधियों वाले चिह्नित पांच आरक्षी का रेंज के बाहर तबादला कर दिया गया है। बता दें कि मंगलवार की रात डीजीवी जावीद अहमद ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि प्रदेश भर में संदिग्ध गतिविधियों और आरोपों वाले 625 पुलिसकर्मियों को प्रशासनिक आधार पर दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे अन्य को भी चिह्नित किया जा रहा है। एसएसपी नितिन तिवारी ने गुरुवार को बताया कि बीते दिनों संदिग्ध गतिविधियों और अपराधियों से सांठगांठ रखने के आरोपी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट मांगी गई थी।

रिपोर्ट के आधार पर कांस्टेबल आद्या प्रसाद, अवधेश कुमार सिंह, प्रभाकर सिंह, प्रदीप मौर्या और राजकुमार का वाराणसी रेंज के चार जिलों के बाहर तबादला किया गया है। पांचों कांस्टेबल को रिलीव कर दिया गया है। कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी की गतिविधियों और कामकाज के तरीके पर नजर है।
विज्ञापन


किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और लापरवाही करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। बता दें कि तबादले की इस सूची में जिले में तैनात किसी दरोगा, इंस्पेक्टर, डिप्टी एसपी या एडिशनल एसपी का नाम नहीं शामिल है।
विज्ञापन


वहीं, महकमे में उक्त पांचों सिपाहियों के रेंज से बाहर के तबादले को लेकर खासी चर्चा दिखी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें