फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सेल्फी लेने के विवाद में लगाई आग, चार झुलसे, लंका थाना क्षेत्र के मलहिया में हुआ विवाद और फिर...

Tue, 03 Jan 2023 02:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मलहिया स्थित मारुती नगर कॉलोनी में रहने वाले धर्मेंद्र पासवान की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के मुताबिक, मकान के ऊपरी हिस्से के एक कमरे रहने वाले किरायेदार मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। इस पर सामने रहने वाले लखन सिंह और किरायेदार में विवाद हो गया।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंका थाना क्षेत्र के मलहिया में सेल्फी लेने के चक्कर में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने कमरे में रखे सामान को बाहर निकालकर आग लगी दी। इस दौरान छोटा सिलिंडर फटने से चार लोग झुलस गए। झुलसे लोगों का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराया गया है। इस मामले में एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

मलहिया स्थित मारुती नगर कॉलोनी में रहने वाले धर्मेंद्र पासवान की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के मुताबिक, मकान के ऊपरी हिस्से के एक कमरे रहने वाले किरायेदार मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। इस पर सामने रहने वाले लखन सिंह और किरायेदार में विवाद हो गया। किरायेदार कमरे में ताला बंद कर भाग गए। इस पर लखन सिंह ने अपने साथियों के साथ किरायेदार का ताला तोड़कर सामान सड़क पर फेंक दिया और उसमें आग लगा दी। आग की चपेट में आने से छोटा सिलिंडर फट गया। इसमें धर्मेंद्र की पत्नी प्रभा, मां पुष्पा, बेटा अनमोल (4) बिटटू (6) झुलस गए। सभी का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में कराया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें