फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कृष्णा अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर लगी आग, पांचवीं मंजिल तक पहुंची लपटें; महिला झुलसी

Sat, 07 Nov 2026 10:28 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

चेतमणि चौराहे के पास जवाहर नगर कॉलोनी स्थित कृष्णा अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल के फ्लैट में आग लग गई। आग डक्ट के रास्ते पांचवीं मंजिल तक पहुंची। इसकी चपेट में आकर एक महिला का हाथ झुलस गया। उन्हें बीएचयू अस्पताल भेजा गया। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेतमणि चौराहे के पास जवाहर नगर कॉलोनी स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में एक फ्लैट में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी आग देखते ही देखते विकराल हो गई। आग डक्ट के रास्ते चौथी मंजिल से होते हुए पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। इस दौरान पांचवीं मंजिल पर रहने वाली एक महिला आग की चपेट में आने से झुलस गई। उन्हें उपचार के लिए बीएचयू अस्पताल भेजा गया। हादसे के समय महिला के साथ उनके बेटा और बेटी भी मौजूद थे। दोनों सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कृष्णा अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। घटना के समय फ्लैट के मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे। फ्लैट से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

Trending Videos
विज्ञापन

मची अफरातफरी

इस बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तीसरी मंजिल पर लगी आग अपार्टमेंट के डक्ट से होते हुए ऊपर की मंजिलों तक फैलने लगी। चौथी मंजिल को पार करते हुए आग पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। इससे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। ऊपरी मंजिल पर रहने वाली एक महिला का हाथ आग की चपेट में आने से झुलस गया। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू अस्पताल भेजा गया। उनके साथ मौजूद बेटा और बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।



आग की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद राहत की सांस ली गई। पुलिस और संबंधित टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें