फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मां के हाथों बिकने वाली बिहार की बेटी को दो लाख रुपये की मदद, ऑटो चालक ने की थी दरिंदगी; FIR

Thu, 28 May 2026 12:35 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime: वाराणसी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लहरू यादव ने दिखावे के लिए पीड़िता से मंदिर में शादी की थी। खुद को कम उम्र का दिखने के लिए दिल्ली में जाकर हेयर ट्रांसप्लांट कराया। वहीं, वाराणसी पहुंचने पर ऑटो चालक रवि ने उसे मदद का भरोसा देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: मानव तस्करी और दुष्कर्म की पीड़िता के लिए योगी सरकार ने पहल की है। बिहार की बेटी को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 2 लाख रुपये की सहायता दी गई है। 16 हजार रुपये और 10 साड़ी के लिए आरोपी मां ने नाबालिग बेटी को 40 साल के लहरू यादव को शादी के लिए बेच दिया। 

विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद लहरू ने उसे बनारस स्टेशन पर छोड़ा और फिर सहायता के नाम पर झारखंड निवासी ऑटो चालक रवि वर्मा ने बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म किया था। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने मां समेत खरीदार चंदौली के बलुआ हरधन निवासी लहरू यादव और झारखंड के रवि वर्मा को 23 मई को गिरफ्तार किया। 

कोर्ट ने मां समेत तीनों आरोपियों को जेल भेजा है।  जिला प्रशासनकी ओर से मानव तस्करी और दुष्कर्म पीड़िता को तत्काल आर्थिक मदद के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो लाख रुपये की सहायता का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जो स्वीकृत हो गया। 
विज्ञापन


यह पहल पीड़िता को आर्थिक सहारा देने के साथ उसके पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता को तत्काल बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर 20 मई को ही चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए राजकीय बाल गृह (बालिका) में रखा गया है। पीड़िता की काउंसलिंग कराई जा रही है। 

Trending Videos

आरोपी रवि वर्मा और लहरू यादव। - फोटो : संवाद
ये है मामला
मामला जनवरी 2026 का है। बिहार की अरवल निवासी महिला ने अपनी बेटी को चंदौली के बलुआ हरधन निवासी लहरू यादव को बेच दिया था। इसके बदले लहरू ने नाबालिग की मां को 16 हजार रुपये दिए थे। 10 साड़ी भी दी थी। 

आरोप है कि दिखावे के लिए लहरू ने नाबालिग से चहनिया क्षेत्र के एक मंदिर में शादी की थी लेकिन पत्नी के तौर पर नहीं रखा था। अपने बच्चों और परिजनों से दूरी बनाकर रहता था। वह कम उम्र का दिखे इसलिए दिल्ली गया और 90 हजार रुपये में हेयर ट्रांसप्लांट कराकर लौटा। 

लहरू दो बच्चों का पिता है। उसकी पत्नी का निधन हो चुका है।सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि नाबालिग को खरीदने वाले लहरू ने चार महीने तक उसे अपने पास रखा था। इस बीच उससे दुष्कर्म करता रहा। 19 मई को लहरू नाबालिग को बनारस रेलवे स्टेशन मंडुवाडीह ले आया और वहीं छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन

ऑटो चालक ने दिया था मदद का भरोसा
नाबालिग को अकेला देख झारखंड निवासी ऑटो चालक रवि वर्मा ने मदद का भरोसा दिलाया और उसे साथ ले गया। रवि पहड़िया में रहकर ऑटो चलाता है। रवि ने सारनाथ स्थित तालाब के पास नाबालिग से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। 

दुष्कर्म के बाद ऑटो चालक उसे लेकर अपने घर पहड़िया गया। ऑटो चालक के घर में नाबालिग को देखकर आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने पूरे मामले की सूचना सारनाथ थाने की पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को ऑटो चालक के चंगुल से मुक्त कराया और उससे पूछताछ करके पूरे प्रकरण का खुलासा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें