वाराणसी के किसानों ने अपने हक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। रोहनिया क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर के किसानों ने गुरुवार को मोहनसराय, बैरवन स्थित बगीचे में अपने हक के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा।
उत्तर प्रदेश किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विनय शंकर राय ‘मुन्ना’ की अध्यक्षता में जमीन को किसानों के नाम करने की मांग की गई। विनय शंकर राय ने कहा कि प्रभावित हजारों किसानों को खाद, बीज, कृषि लोन इत्यादि सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
किसानों ने एक स्वर से कहा कि जमीन को वैधानिक तरीके से वापस कराने के लिए जान भी देना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। आठ अप्रैल को पूर्वांचल के किसान नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
अभियान के तहत पत्र लिखवाकर नौ अप्रैल को वाराणसी के सांसद पीएम के संसदीय कार्यालय में खून से लिखा पत्र दिया जाएगा। इस दौरान सावित्री, सीमा देवी, जग्गी देवी, लालती देवी, हीरावती, भुल्लन देवी, नौरंगी देवी, सुनीता, श्रीमती शिवकुमारी, चंदा, हीरावती, आरती पटेल, प्रेमा देवी, फुलपत्ती देवी, सुमित्रा, पार्वती देवी, विरजू पटेल, मनसादेवी सहित आदि लोगों ने खून से पत्र लिखा।