सीआईसीएसई बोर्ड के सभी मिशनरी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन जल्द शुरू होने वाले हैं। ऐसे में वहां दाखिले के लिए मारामारी शुरू हो चुकी है। दाखिले के लिए अभिभावक स्कूल के चक्कर लगाने लगे हैं।
आवेदन फार्म कब से मिलेंगे, टेस्ट और इंटरव्यू कब होंगे, इसकी जानकारी के साथ ही अभिभावकों ने बच्चों की तैयार शुरू करा दी है। सेंट जॉन्स स्कूल मढ़ौली और सेंट जॉन्स स्कूल में आवेदन फार्म अगले सप्ताह से मिलने लगेंगे।
सेंट जॉन्स स्कूल मढ़ौली में एलकेजी के लिए आवेदन फार्म 16 से 18 जनवरी के बीच मिलेंगे। वहीं सेंट जॉन्स डीरेका में 21, 23 और 24 जनवरी से आवेदन फार्म मिलेंगे। इन दोनों ही स्कूलों के आवेदन फार्म आनलाइन भी मिलेंगे।
स्कूल की वेबसाइट से आवेदन फार्म डाउनलोड किया जा सकता है। सेंट जॉन्स स्कूल लेढ़ूपुर में 23 से 25 जनवरी के बीच फार्म मिलने हैं।
वहीं सेंट मेरीज कैंट में मांटेसरी, नर्सरी और एलकेजी के लिए आवेदन फार्म 21 जनवरी को मिलेंगे। सेंट फ्रांसिस स्कूल रामनगर में आवेदन फार्म एक फरवरी से वितरित होेंगे।