फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बिजली निगम का कारनामा, पांच साल पहले कटा कनेक्शन, भेज दिया 1.85 लाख का बिजली बिल

Wed, 28 Feb 2024 12:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र के कचनार गांव निवासी बाबूलाल गुप्ता की पांच साल पहले मौत हो गई थी। उनके बेटे का कहना है कि उसी समय बकाया बिल जमा करने के साथ ही कनेक्शन कटवा दिया गया, लेकिन पांच साल बाद बिजली निगम ने एक लाख 85 हजार 269 रुपये का बिल भेज दिया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम अजब-गजब कारनामों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहता है। इस बार ऐसे उपभोक्ता के नाम से 1.85 लाख का बिजली बिल भेजकर निगम चर्चा में आया है, जिसकी पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी और उसी समय यह कनेक्शन स्थायी रूप से कटवा (पीडी) भी दिया गया था। बिल देखकर मृतक के परिजन हैरान-परेशान हैं। 

विज्ञापन


राजातालाब क्षेत्र के कचनार गांव निवासी बाबूलाल गुप्ता का करीब पांच वर्ष पूर्व निधन हो गया था। बेटे राजकुमार का कहना है कि पिता के नाम जो बिजली कनेक्शन था, उसका संपूर्ण बकाया पांच साल पूर्व जमा कर कनेक्शन को स्थायी रूप से कटवा दिया गया था। अब इतने दिनों बाद बिजली निगम ने उनके नाम एक लाख 85 हजार 269 रुपये का बिल भेज दिया है। 

राजकुमार ने बिजली निगम के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विजयराज सिंह ने कहा कि ऐसी शिकायत नहीं आई है। उसे देखकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें