इन जिलों के अधिकारी आए
वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, आजमगढ़, बलिया, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, गोंडा, संत कबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर।
बीईएल विशेषज्ञों ने मशीनों की तकनीकी संरचना समझाई
बीईएल के विशेषज्ञ इंजीनियर रवि रंजन, राहुल कुशवाहा और रामा मीनन कुमार डी ने ईवीएम-वीवीपैट की तकनीकी संरचना और सुरक्षा विशेषताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। व्यावहारिक तथ्य से अवगत कराया। भारत निर्वाचन आयोग के ईवीएम प्रभाग के प्रमुख सचिव बीसी पात्रा ने एफएलसी के दौरान होने वाली सामान्य त्रुटियों और उनसे बचने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया। इसके बाद प्रतिभागियों से मशीनों के संचालन सहित अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया। हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईवीएम-वीवीपैट से जुड़े तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं को समझा।
प्रशिक्षण के बाद हुआ मूल्यांकन
प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित प्रत्येक प्रक्रिया में निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए ताकि आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।