अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में अयोग्य शिक्षकों से छात्राओं के मामले में शिकायत को राजभवन ने प्रकरण को गंभीरता से लिया है। राजभवन ने शिकायती पत्र पर गंभीर रुख अख्तियार करते हुए कुलपति को कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में अयोग्य शिक्षिकाओं से प्रबंधन द्वारा बीकॉम की छात्राओं को पढ़वाने पर डीएम, काशी विद्यापीठ, उच्चशिक्षाधिकारी से लगायत राजभवन से अभिभावक डीपी सिंह ने शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि बीकॉम में पढ़ाने वाली दो शिक्षिकाओं की डिग्री बीएससी है। उनके पास न तो नेट हैं और न ही पीएचडी है। उन शिक्षिकाओं से बीकॉम की छात्राओं को पढ़वाया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि अग्रसेन पीजी कॉलेज में प्रबंधन द्वारा छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बीकॉम की छात्राएं एक साल की फीस 15 हजार से अधिक देने के बाद भी अयोग्य शिक्षकों से पढने पर मजबूर हैं लेकिन शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय के अधिकारी मौन साधे हुए हैं।