राहगीरों में बांटी मिठाइयां
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। अस्सी घाट पर आने-जाने वाले राहगीरों के बीच भी मिष्ठान वितरित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संयोजन क्षेत्र महामंत्री अनूप जायसवाल ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक उत्तम ओझा, अमित राय, इंद्रभूषण मौर्य, आनंद यादव, चंदेश्वर जायसवाल, घनश्याम यादव, अजय वर्मा, ओम प्रकाश यादव, धीरेंद्र शर्मा, चंद्र विजय सिंह, संजय गुप्ता, मिठाई लाल यादव और अवनीश मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।