फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Roadshow: पीएम के रोड शो के रूट पर तैनात रहेगी रूफ टॉप फोर्स, DM-CP ने गश्त कर देखी व्यवस्था

Sat, 11 May 2024 12:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पीएम मोदी के रोड शो के रूट पर पैदल गश्त कर पुलिस आयुक्त और डीएम ने व्यवस्था देखी। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री के रोड शो के रूट पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी। 
विज्ञापन
डीएम-सीपी ने गश्त कर देखी व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित रोड शो के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और डीएम एस राजलिंगम ने बीएचयू गेट से लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम तक पैदल गश्त की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री के रोडशो के रूट पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस रस्से का प्रयोग करे। सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर समुचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की अपराह्न शहर आएंगे। इसके मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने कहा कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान आमजन को दिक्कत न हो और यातायात बाधित न हो। वीआईपी के भ्रमण मार्ग पर सीसी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और उनकी रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जाए।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मोबाइल का तभी प्रयोग करें जब अतिआवश्यक हो। वीआईपी के मार्ग पर पड़ने वाले पुलिया, ट्रांसफाॅर्मर, पेट्रोल पंप को समय से जरूर चेक कर लिया जाए। पुलिस कर्मचारियों को राजपत्रित अधिकारी ड्यूटी प्वाइंट पर ही ब्रीफ करें।
विज्ञापन


मार्ग व्यवस्था में नियुक्त थाना प्रभारी या अधिकारीगण अपने वाहनों में लाउड हेलर व पीए सिस्टम की व्यवस्था रखें। वीआईपी के मार्ग पर ड्रोन का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन और अपर पुलिस आयुक्त एस चनप्पा के साथ ही कमिश्नरेट के सभी अफसर और थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें