फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंडलायुक्त ने कहा- ब्लैकस्पॉट और कट पाॅइंट्स पर रंबल स्ट्रिप्स ब्लिंकर और साइनेज लगवाएं

Sat, 09 May 2026 04:02 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कमिश्नर एस. राजलिंगम ने मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ब्लैक स्पॉट पर सुधार, राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा संकेतक लगाने और बिना फिटनेस वाले स्कूल वाहनों पर सख्ती के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा पुलिस-परिवहन विभाग को सड़क दुर्घटनाएं कम करने और हिट एंड रन पीड़ितों को सहायता दिलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त एस राजलिंगम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज कुमार वर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह, वाराणसी मंडल के सभी जनपदों के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित स्थानों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर कट प्वाइंट्स के निकट रंबल स्ट्रिप्स, ब्लिंकर और आवश्यक संकेतक (साइनेज) लगाए जाएं। उन्होंने रोड मर्जर पॉइंट्स और अंडरपास के पास भी गति नियंत्रण और स्पीड कैल्मिंग उपाय लागू करने पर जोर दिया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

विज्ञापन

उन्होंने जनपदों के एआरटीओ, पुलिस अधिकारियों और संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि 15 दिनों के भीतर ब्लैक स्पॉट स्थलों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि परिवहन विभाग, पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग के समन्वय से यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना फिटनेस प्रमाणपत्र वाले स्कूल वाहन संचालित न हों।

निर्देश दिया गया कि परिवहन विभाग फिटनेस में अनुत्तीर्ण स्कूल वाहनों की थाना-वार सूची पुलिस विभाग को उपलब्ध कराएगा। यदि ऐसे वाहन संचालित पाए जाते हैं तो पुलिस विभाग उनकी जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। मंडलायुक्त ने सरकार की हिट एंड रन योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुर्घटना की जांच कर अज्ञात वाहन से जुड़े मामलों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति को भेजा जाए।

उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मंडल के सभी जनपदों में प्रमुख स्थानों और चौराहों पर फ्लेक्स लगाने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों से कहा गया कि अधिक से अधिक गुड सेमेरिटन (राहवीरों) की पहचान कर उन्हें अनुग्रह राशि दिलाई जाए और सम्मानित किया जाए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग को राहवीर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय स्थापित कर पात्र व्यक्तियों की पहचान, सत्यापन और समयबद्ध प्रोत्साहन राशि वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें