घरों से जेवर और नकदी की हुई थी चोरी
निजामाबाद थाना क्षेत्र में अगस्त और सितंबर 2024 के दौरान कई चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। सोढरी गांव निवासी रामअचल राय के घर से हार, चैन, अंगूठियां, मंगलसूत्र और 50 हजार रुपये नकद चोरी हुए थे। वहीं फरिहा निवासी अरशद जमाल के घर से सोने के जेवर और 48 हजार रुपये नकद पार कर दिए गए थे।
स्कूल के रसोईघर से भी चोरी
दिसंबर 2024 में कंधरापुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर के रसोईघर से गैस सिलेंडर, चूल्हा, भगोना, तवा और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इन मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को चिह्नित किया था।
पहले भी हुई थी गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस ने 18 दिसंबर 2024 को शेरपुर तिराहा से अब्दुल वाहिद और रईस उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया था। उनके पास से चोरी का मंगलसूत्र, झाला, गैस चूल्हा, बर्तन और 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए थे। बाद में विवेचना में संगठित गिरोह होने की पुष्टि होने पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।