फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी जिला अदालत 25 अप्रैल तक बंद, कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण फैसला

Tue, 20 Apr 2021 05:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद अदालत एक बार फिर बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए 25 अप्रैल तक बंद कर दी गई। प्रभारी जिला जज अशोक सिंह यादव की ओर से जारी बयान के मुताबिक तीन न्यायिक अधिकारी और एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह कुल 24 न्यायिक अधिकारी अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन

सेंट्रल बार और बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वय अशोक कुमार उपाध्याय व विनोद कुमार पांडेय और महामंत्री कन्हैयालाल पटेल व विवेक कुमार सिंह ने प्रभारी जिला जज व डीएम को भेजे पत्र में कहा कि हालात बहुत खराब हैं। लगभग 24 वकीलों की मृत्यु हो चुकी है, ऐसे में अदालतें 25 अप्रैल तक बंद कर देना चाहिए। 

विज्ञापन

साफ सफाई व सैनिटाइजेशन के बाद खुलेंगी अदालतें
प्रभारी जिला जज ने आदेश में कहा कि 21 को रामनवमी का अवकाश है, 22, 23 को साफ सफाई व सैनिटाइजेशन के लिए हाईकोर्ट के दिशा निर्देश के मुताबिक कोर्ट बंद की जाती है। 24 को चतुर्थ शनिवार और 25 को रविवार का अवकाश हैं, ऐसे में अब अदालतें 26 अप्रैल को खुलेंगी। 
उधर, हाईकोर्ट के गाइड लाइन के मुताबिक जनपद अदालत मंगलवार को खुली। फौजदारी मामलों के लिए प्रभारी जिला जज और एसीजेएम तृतीय की अदालतें भी खुलीं। इसमें फिजिकल/वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नाम मात्र की सुनवाई हुई और अन्य अदालतों में लंबित सभी मामलों में तारीखें दे दी गईं। परिसर में वकीलों और वादकारियों की भी संख्या काफी कम रही। जिससे दिन में ही परिसर में सन्नाटा व्याप्त रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें