फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी पर है काशी का विस्तारीकरण, जल्द ही वीडीए में शामिल होंगे 119 और गांव

Thu, 11 Jul 2019 04:44 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

इन दिनों काशी को विस्तार देन की तैयारी तेज चल रही है। इसमें सबसे अधिक ध्यान रिंग रोड के किनारे वाले इलाकों के विकास और विस्तार पर दिया जा रहा है। जल्द ही विकास प्राधिकरण की सीमा में 119 गांव और शामिल होंगे। इसके लिए सर्वे पूरा करके वीडीए ने शासन को भेज दिया है। शासन की अनुमति मिलते ही विस्तार पर मुहर लग जाएगी। इससे वीडीए के जोन और वार्ड बढ़ जाएंगे।

विज्ञापन


इस विस्तार में रिंग रोड के पहले फेज में संदहा से राजातालाब तक विस्तार का कार्य किया जा चुका है और इनके बीच के अधिकतर गांव पहले से ही वीडीए की सीमा में हैं। अब दूसरे फेज का विस्तार किया जा रहा है।

इसमें संदहा से चौबेपुर, लवंडा झांसी, चंदौली होते हुए एनएच-2 के बीच में करीब 45 किमी रिंग रोड का विस्तार होगा। इस विस्तार में करीब 53 गांवों की जमीन ली जाएगी। इन गांवों के चौहदी वाले इलाकों को वीडीए की सीमा में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए वीडीए के नियोजन विभाग ने अपना पूरा खाका तैयार करके शासन को भेज दिया है। वहीं पहले से प्रस्तावित 27 गांवों को इसमें शामिल करना है। इसके अलावा भी 39 गांव शामिल किए जाएंगे। एनएच-56 हरहुआ से राजातालाब के बीच का 18 गांव और एनएच 29 बरियासनपुर से बहरौली के 35 गांव शामिल होंगे।

विज्ञापन

ये है वीडीए का दायरा

वीडीए नियोजन विभाग के अनुसार वीडीए की सीमा में अब तक 604 गांव शामिल हैं। इसमें बनारस के सर्वाधिक 458 गांव, मिर्जापुर के 32 और चंदौली के 114 गांव शामिल हैं। नये प्रस्ताव के बाद कुल 119 गांव और जुड़ जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें