देव दीपावली के अवसर पर सोमवार को कर्दमेश्वर महादेव के प्रांगण में श्री कर्दमेश्वर महादेव देव दीपावली समिति ने 51 हजार दीपों से बिंदु सरोवर को जगमगाया। देव दीपावली महोत्सव 2023 में श्री कर्दमेश्वर महादेव देव दीपावली समिति द्वारा पंचक्रोशी मार्ग के प्रथम पड़ाव कन्दवा में स्थित अतिप्राचीन धार्मिक स्थल श्री कर्दमेंश्वर महोदव मन्दिर स्थित बिन्दु सरोवर पर 27 नवम्बर को सायं साढ़े पांच बजे देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यहां पर। 51 हजार दीपों को 780 लीटर सरसो के तेल से सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने सरोवर के चारो तरफ जय श्रीराम,स्वस्तिक, शिव पार्वती व अन्य लोगो के प्रतिरूप दियो से सजाएं थे। देव दीपावली महोत्सव के अवसर पर 51 हजार दीपों से सुसज्जित जगगग घाट पर देव आराधना के साथ आसमानी अतिशबाजी का आयोजन किया गया।