वाराणसी में 1900 वर्गफुट में घना जंगल उगाया जा रहा है। विश्व ज्योति संचार समिति की पहल पर 1100 पौधों से काशी का पांचवां मियावाकी वन तैयार होगा। पक्षियों और तितलियों के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कम जगह में घना जंगल विकसित करने की जापानी मियावाकी पद्धति से काशी में पांचवां वन तैयार किया जा रहा है। रोहनिया के माधोपुर स्थित किरण सोसाइटी परिसर में करीब 1900 वर्गफुट भूमि पर 35 प्रजातियों के 1100 पौधे रोपे गए हैं। विश्व ज्योति जनसंचार समिति की इस पहल का उद्देश्य हरियाली बढ़ाने के साथ जैव विविधता को भी संरक्षण देना है।
विज्ञापन
विश्व ज्योति जनसंचार समिति के अनुसार जापान की मियावाकी पद्धति में कम भूमि पर स्थानीय प्रजातियों के पौधे सघन रूप से लगाए जाते हैं। इससे कम समय में प्राकृतिक वन जैसी संरचना विकसित करने में मदद मिलती है। स्थानीय प्रजातियों के पौधे पक्षियों, तितलियों और दूसरे जीव-जंतुओं के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करते हैं। साथ ही क्षेत्र में हरियाली और जैव विविधता बढ़ाने में भी योगदान देते हैं। यह वन किरण सोसाइटी परिसर में विकसित किया जा रहा है।
संस्था दिव्यांग बच्चों और व्यक्तियों के समग्र विकास, पुनर्वास, समावेशी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के लिए काम करती है। ऐसे परिसर में हरित वन विकसित करने की पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ समावेशी विकास का संदेश भी दे रही है। पौधरोपण अभियान में संस्था के निदेशक प्रवीण जोशी, समन्वयक प्रमोद, गौरीशंकर, रवि, राजेश श्रीवास्तव, सतीश मिश्रा ने सहभागिता की।