फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशवा माधव राव स्मृति सम्मान से नवाजी गईं प्रतिभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य महिला पीजी कॉलेज और मानवाधिकार जन निगरानी समिति की ओर से रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी की चर्चा की। इसके साथ ही पत्रकारिता, शिक्षा, संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

संस्कृति भारती के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में संयोजक उपेंद्र विनायक सहस्त्रबुद्धे ने रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बताया। इस दौरान युवा रंगकर्मी हितैषी चौहान को मणिकर्णिका मनु स्मृति सम्मान से नवाजा गया। गजल सम्राट प्रो. वशिष्ठ अनूप को पेशवा माधवराव स्मृति सम्मान, पत्रकारिता में राकेश पांडेय को बालाजी राव पेशवा स्मृति सम्मान और डॉ. प्रतिभा यादव को गोंडरानी दुर्गावती सम्मान जबकि प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी को पेशवा माधवराव स्मृति सम्मान दिया गया।
कोरोना काल में जरूरतमंदों में खाद्यान्न वितरण के लिए सेवा भारती और जनमित्र न्यास से डॉ. राहुल सिंह, श्रुति नागवंशी ने सम्मान प्राप्त किया। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. अरविंद जोशी, विभा जोशी को छत्रपति शंभाजी महाराज, येशुबाई सम्मान दिया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. रचना दुबे, विनोद त्रिपाठी, डॉ. प्रमोदिनी वेताल, डॉ. कामेश्वर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें