फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: कैंट स्टेशन से 17 लाख नकदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, जा रहे थे मुरादाबाद तभी...

Sun, 16 Jul 2023 06:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह की टीम ने मेराज और शोएब को प्लेटफार्म संख्या 5 से पकड़ा। मेराज आलम के बैग में 1685200 और शोएब के पास से 98000 नकद बरामद हुआ।
विज्ञापन
Varanasi Crime: कैंट स्टेशन से 17 लाख नकदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट जीआरपी ने स्टेशन से 17 लाख 83 हजार नकदी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों से जीआरपी और आयकर विभाग की टीम ने लंबी पूछताछ की। वाराणसी में पीतल कारोबारियों से नकदी लेकर दोनों मुरादाबाद जा रहे थे। नकदी से संबंधित कोई भी साक्ष्य दोनों प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन

रविवार को जीआरपी सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने आरोपियों को कैंट जीआरपी थाने में मीडिया के सामने पेश किया। जीआरपी सीओ के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेराज आलम निवासी गलशहीद मुरादाबाद और मोहम्मद शोएब निवासी लाल चर्च, नई बस्ती, कोतवाली मुरादाबाद के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें- Mau Crime: इतनी सी बात पर धारदार हथियार से हमला कर किसान की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, मौके पर पुलिस
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह की टीम ने मेराज और शोएब को प्लेटफार्म संख्या 5 से पकड़ा। मेराज आलम के बैग में 1685200 और शोएब के पास से 98000 नकद बरामद हुआ।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह के अनुसार इतनी बड़ी रकम के बारे में पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह मुरादाबाद में पीतल का कारोबार करते हैं। वाराणसी के व्यापारियों से पीतल का रुपए लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। हालांकि दोनों के पास व्यापार से संबंधित कोई कागजात नहीं रहे। न ही उक्त व्यापारियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी दे सके।
नकदी बरामद करने के साथ ही आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। टीम ने दोनों से विस्तृत पूछताछ की है। नकदी को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें