सुबह ग्रामीण ने शव को देखा और पुलिस को फोन किया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, चिरईगांव चौकी प्रभारी अपनेी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।
वाराणसी में एक हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। चिरईगांव चौबेपुर थानांतर्गत ग्राम पंचायत चिरईगांव निवासी शिकंदर उर्फ पगालू पुत्र बाबूलाल (31 वर्ष) की गांव के एकांत में बड़ा कुआं के पास कटहल के पेड़ के नीचे अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया।
सुबह ग्रामीण ने शव को देखा और पुलिस को फोन किया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, चिरईगांव चौकी प्रभारी अपनेी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बगीचे में इस हालत में शव कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है।
मृतक की पत्नी रेखा का कहना है कि गुरुवार शाम को लगभग 7.30 बजे मेरे पति काफी परेशान थे।हमने उनसे पूछा कि इतने परेशान क्यो है।इस उन्होंने बताया कि रुस्तमपुर स्थित शराब ठेके दो लोगों से झगड़ा हो गया है।कुछ देर घर पर रुकने के बाद पुनः कहीं चले गए इसके बाद रातभर घर वापस नहीं लौटे।मैं रातभर उनका इंतजार करती रही। शुक्रवार 04.00 बजे भोर में मैं बाथरूम करने के लिए निकली। तो देखा कि घटना स्थल की ओर से गुजर रहे दो अज्ञात लोग आपस में पगलुआ (शिकन्दर) का खत्म करने की बात कर रहे थे। यह हमने अपने स्वसुर को बताई और खोज बीन करने लगे।तो घर से दक्षिण तरफ बड़ा कुआं के पास कटहल के पेड़ के नीचे एक अधजला शव दिखा।जिसमें मुहं, हाथ पैर बुरी तरह जल गया था।जिससे शिनाख्त करने में काफी दिक्कत हुई।मृतक अपने दाहिने हाथ पर अपने नाम का टैटू बनवाया था।जिससे मृतक की शिनाख्त की गई। घटना स्थल संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ अली जर्शन,एडीसीपी वरुणा जोन सांडिल्य, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ,थाना प्रभारी चौबेपुर, थाना प्रभारी सारनाथ, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।घटना स्थल पर लोवर, एक चप्पल बरामद किया गया।मृतक तीन भाइयों में बीच का था।राजगीर मिस्त्री का कामकाज कर परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा था।अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री और चार लड़के छोड़ गया।