फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सिरफिरे ने विवाहिता के गाल को दांत से काटा, गंभीर हाल में जिला अस्पताल रेफर, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

Fri, 25 Jun 2021 01:05 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

सुबह पड़ोस के गांव में चिकित्सक के यहां महिला दवा लेने जा रही थी, तभी पड़ोसी मुन्ना कुमार ने उसे रास्ते में रोका और जबरदस्ती करते हुए चेहरे पर दांत से काट लिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिर तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जनपद के राजातालाब क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह पड़ोस के सिरफिरे युवक ने एक विवाहिता के गाल को दांत से काट कर घायल कर दिया। लहूलुहान हाल में विवाहिता को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पीड़िता की तहरीर पर रोहनिया थाने की पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला का आरोप है कि सुबह पड़ोस के गांव में चिकित्सक के यहां दवा लेने जा रही थी, तभी पड़ोसी मुन्ना कुमार ने उसे रास्ते में रोका और जबरदस्ती करते हुए चेहरे पर दांत से काट लिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इस बीच लहूलुहान हाल में विवाहिता को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी में भर्ती कराया। जहां घाव गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही कई महिलाएं जक्खिनी पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगीं। 

इस दौरान पुलिस ने महिलाओं और पुरुषों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं घायल महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी मुन्ना काफी सिरफिरा और मनबढ़ किस्म का है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित कुमार वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें