इसके बाद एक मोबाइल नंबर से छात्र के चाचा और मौसी के पास मैसेज गया कि उसका अपहरण हो गया है और 10 लाख रुपये देने पर ही उसे छोड़ा जाएगा। परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस सक्रिय हुई और छात्र की खोजबीन शुरू की गई। जिस नंबर से मैसेज आया था उसकी लोकेशन कैंट रेलवे स्टेशन में मिली तो छात्र को पुलिस लालपुर पांडेयपुर थाने ले गई।
एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि छात्र ने अपने मोबाइल में लगा सिम निकाल लिया था। एक नया सिम लगाकर वह परिजनों को अपने अपहरण की सूचना देकर फिरौती मांग रहा था। छात्र के परिजनों को बुलाया गया है और उसे समझाया गया है कि ऐसी हरकत वह दोबारा न करे।