फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: लूट की आधी टुकड़ी चेन के साथ चार बदमाश गिरफ्तार, शराब के नशे में घटना को दिया था अंजाम

Mon, 14 Jun 2021 06:49 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

रविंद्रपुरी इलाके में पिछले दिनों महिला संग हुई थी चेन स्नेचिंग। भेलूपुर पुलिस ने सोमवार को पद्मश्री चौराहे के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रविंद्रपुरी इलाके में पिछले दिनों महिला संग हुई चेन स्नेचिंग के चार आरोपियों को भेलूपुर पुलिस ने सोमवार को पद्मश्री चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट की आधी चेन भी बरामद की। आरोपियों में एक बाल अपचारी है। सभी ने कबूला कि शराब के नशे में धुत होकर घटना को अंजाम दिए थे।

विज्ञापन


भेलूपुर इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मनीष सिंह चौहान निवासी शिवाजी नगर मदरवा लंका, राकेश वर्मा निवासी भदैनी अस्सी और सोना खरीदने वाला विठ्ठल भगत रेशम कटरा चौक निवासी है। एक अन्य किशोर भी वारदात में शामिल है। पुलिस को पूछताछ में मनीष ने बताया कि वह अपने साथी की मदद से रविंद्रपुरी इलाके में खोजवां की रहने वाली संगीता देवी के गले से चेन छीनी थी। हालांकि छीना झपटी में आधा चेन ही हाथ लगा था।

आधे चेन के टुकड़े को सोनारी का काम सीखने वाले मित्र राकेश वर्मा की मदद से विठ्ठल भगत को गलाने के लिए 13 हजार रुपये में बेचा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में अस्सी चौकी प्रभारी दीपक कुमार, दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह, महमूरगंज चौकी प्रभारी अनुज तिवारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें