पूछताछ के लिए थानाध्यक्ष ने राहुल को थाने बुलाया। पूछताछ में उसने बताया कि मैं दिन में 12 बजे कार्यालय आया हूं। पुलिस घटना की जांच में लगी थी, तभी पान मसाला के कार्यालय के सामने रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि राहुल उस दिन सुबह 10 बजे कार्यालय के अंदर गया था। पुलिस ने राहुल के बारे में जांच की तो पता चला कि राहुल के एक मित्र के परिवार में कोई घटना घट गई है। उसके कमरे की चाभी राहुल के पास है। थानाध्यक्ष द्वारा राहुल को मंगलवार की सुबह लहरतारा चौराहे से हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई तो गायब हुए एक लाख 70 हजार रुपये उसके दोस्त के कमरे से बरामद हो गए।