लहरतारा क्षेत्र की रहने वाली रेखा गुप्ता कछवा रोड स्थित अपने मायके आई हुई हैं। मंगलवार की रात वह तमाचाबाद में नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर पड़ोस की महिलाओं और बच्चों के साथ टहल रही थीं। सभी तमाचाबाद के पास एक क्लिनिक के समीप पहुंचे थे।
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के तमाचाबाद में मंगलवार की रात पैदल टहल रही महिला के गले पर झपट्टा मार कर बदमाशों ने मंगलसूत्र छीनने की कोशिश की। हालांकि महिला ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। किसी तरह से बदमाश महिला से खुद को छुड़ा कर अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर वाराणसी की ओर भाग निकला।
लहरतारा क्षेत्र की रहने वाली रेखा गुप्ता कछवा रोड स्थित अपने मायके आई हुई हैं। मंगलवार की रात वह तमाचाबाद में नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर पड़ोस की महिलाओं और बच्चों के साथ टहल रही थीं। सभी तमाचाबाद के पास एक क्लिनिक के समीप पहुंचे थे। उसी दौरान औराई की ओर से आ रहे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों में से एक ने रेखा के गले पर झपट्टा मार कर मंगलसूत्र छीनने का प्रयास किया। इस पर रेखा ने कस कर बदमाश का हाथ पकड़ लिया। उनके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तो बदमाश किसी तरह से रेखा से अपना हाथ छुड़ा कर मंगलसूत्र छोड़ कर अपने दोस्त के साथ बाइक से भाग निकला। रेखा गुप्ता ने बताया कि मंगलसूत्र टूट कर तीन टुकड़े में हो गया है। अगर उन्होंने बदमाश को नहीं पकड़ा होता तो वह 50 हजार रुपये से अधिक कीमत का उनका मंगलसूत्र लेकर भाग गया होता।