घायल पक्ष विनोद ने बताया कि, दो दिन पहले आधी तूफ़ान से खेत में एक पेड़ गिर जाने पर मेरा बेटा जितेन्द्र लकड़ी काट रहा था कि अचानक विपक्षी लोग उसका विरोध करते हुये गाली गलौज देने लगे।
वाराणसी में सिंधौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाडर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की खबर है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर विनोद और मुद्रिका प्रसाद के बीच में खूब लाठी-डंडे और मारपीट होने से तीन लोग घायल हो गए। जिसमें से घायल पक्ष विनोद ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के पंचायत चुनाव में मतदान को लेकर हमेशा ही किसी न किसी बात को लेकर विनोद के परिवार से आये दिन तनाव चला आ रहा था।
घायल पक्ष विनोद ने बताया कि, दो दिन पहले आधी तूफ़ान से खेत में एक पेड़ गिर जाने पर मेरा बेटा जितेन्द्र लकड़ी काट रहा था कि अचानक विपक्षी लोग उसका विरोध करते हुये गाली गलौज देने लगे।
विज्ञापन
लोगों के समझाने के बाद लोग वापस चले गए, लेकिन दो दिन के बाद फ़िर से मेरे पुत्र,पत्नी और सन्दीप गौतम को गाली-गलौज के बाद जमकर लाठी-डंडे से मारपीट हुई। इस दौरान 3 लोग घायल हो गए। पीड़ित विनोद ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने घायलों को पिन्डरा अस्पताल भिजवाया है। वही मुद्रिका ने बताया कि सन्दीप, जितेन्द्र, अलियार और सुर्यजीत ने वीरु को मारकर घायल कर दिया है |
थाना अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्ष से लोगो के घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है,दोनो पक्षों के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की पड़ताल कर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।