फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi crime: खंडहर में मिला कक्षा छह की छात्रा का शव, घर से दुकान के लिए निकली फिर नहीं आई वापस, हड़कंप

Fri, 03 Mar 2023 07:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बच्ची कक्षा छह की छात्रा थी। वह बुधवार की सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जब शाम तक उसका पता नहीं चला तो पिता और परिवार वालों की परेशानी बढ़ गई। वरूणा नदी के किनारे कई जगहों पर उसकी तलाश हुई। लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
खंडहर में पड़ा बच्ची का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पहलू का पुरा गांव से गायब हुई 11 वर्षीय बच्ची का शव 24 घंटे बाद गुरुवार को उसके घर के बगल में खंडहर में मिला। घटना की सूचना पाकर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस महकमे के आला अफसर मौका मुआयना करने पहुंचे। बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। वहीं, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के पहलू का पुरा गांव निवासी एक परिवार की 11 वर्षीय बच्ची कक्षा छह में पढ़ती थी। दो भाई और दो बहन में सबसे बड़ी बच्ची बुधवार की सुबह 11 बजे के लगभग अपने घर से मोबाइल रिचार्ज निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी देर बाद भी वह घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

घर से कुछ दूरी पर स्थित वरुणा नदी के किनारे भी परिजन काफी दूर तक गए, लेकिन उसका पता नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं लगने पर बच्ची के पिता ने कैंट थाने में उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद फोर्स - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को बच्ची का छोटा भाई घर के बगल में स्थित खंडहर में लघुशंका करने गया तो अपनी बड़ी बहन का शव पड़ा देख कर भाग कर वापस आया और मां को बताया। परिजन भाग कर खंडहर में आए तो उन्हें पता लगा कि बच्ची निढाल पड़ी हुई है और उसकी सांस नहीं चल रही है। आननफानन कैंट थाने की पुलिस को सूचना दी गई।

थोड़ी ही देर में कैंट इंस्पेक्टर से लगायत पुलिस आयुक्त तक घटनास्थल पर पहुंच गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने बताया कि बच्ची के घर के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। क्षेत्र के ही संदिग्ध गतिविधियों वाले तीन युवकों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किसी से हमारा कोई विवाद नहीं

जिस बच्ची का शव मिला है उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि बेहद ही सामान्य है। पिता मजदूरी कर परिवार की गुजर-बसर करते हैं। बच्ची के पिता का कहना था कि हमारा किसी से कोई विवाद नहीं है। यह सब कैसे और क्या हो गया समझ में नहीं आ रहा है। वहीं, बच्ची की मां की हालत बेसुधों जैसी थी। परिवार की महिलाएं उसे बड़ी ही मुश्किल से संभाले हुए थीं। उधर, इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं और लोग मासूम बच्ची की मौत से खासे दुखी दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें