फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Varanasi: जिले में मिले कोरोना के 21 नए मरीज, कुल संक्रमितों का यहां तक पहुंचा आंकड़ा

Wed, 29 Jul 2020 01:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी जिले में बुधवार को कोरोना वायरस के 21 नए मरीजों में पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब कुल संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 2417 पहुंच गई है।

विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू से मिले 108 सैंपल की रिपोर्ट में 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जहां 1001 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं, वहीं 46 की मौत के बाद 1370 एक्टिव केस हैं। इसके पहले मंगलवार को दो मरीजों की मौत और 165 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।


हर दिन एक कोरोना मरीज की मौत
वाराणसी में जैसे कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है, वैसे ही मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। वाराणसी में पिछले तीन दिनों से हर एक दिन 150 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, वहीं एक मौत रोज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में मंगलवार को 165 कोरोना वायरस के केस मिले। वहीं, बुधवार की सुबह 21 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ जिले में अब एक्टिव मामलों का आंकड़ा 1370 पहुंच गया है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को महमूरगंज निवासी 87 वर्षीय जिस महिला की मौत हुई, वह बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कॉम्लेक्स में भर्ती थीं। अब तक वाराणसी में 46 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें