फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Corona Update: जिले में कोरोना से तीन और मौत, 137 नए संक्रमित मिले

Mon, 17 Aug 2020 10:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • तीन दिन में दस लोगो की हो चुकी है मौत
  • डीआईजी कालोनी, डीएल डब्ल्यू, मंडलीय अस्पताल परिसर समेत कई जगहों पर मिले मरीज
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दो दिनों में 393 नए मरीज मिलने और सात लोगों की मौत के बाद सोमवार को भी 3 मरीजों की मौत हो गई और 137 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक तीन दिन में दस लोगो की मौत हो चुकी है। नए मरीजों में डीआईजी कॉलोनी, मंडलीय अस्पताल, पीएसी कॉलोनी भूलनपुर, डीएलडब्ल्यू सहित अन्य जगहों पर मरीज मिले हैं।

विज्ञापन

आईएमएसबीएचयू के लैब से स्वास्थ्य विभाग को 1393 सैंपल की रिपोर्ट सोमवार को मिली। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह  ने बताया कि कज्जाकपुरा निवासी 73 वर्षीय पुरुष की एपेक्स हॉस्पिटल में मौत हुई है। इसके अलावा बीएचयू में भर्ती चोलापुर निवासी 62 वर्षीय पुरुष और बेनियाबाग निवासी 55 वर्षीय  पुरुष की भी मौत हो गई है। 

नए मरीजों में डीआईजी कॉलोनी मकबूल अलम रोड, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा कैंपस, नीचीबाग, लालपुर,  साईं अपार्टमेंट लक्ष्मी नगर सिगरा,  गवर्नमेंट हॉस्पिटल चौकाघाट, महमूरगंज, ढेलवरिया, कृष्णा पुरी, तरना बाजार, बड़ी गैबी,सुंदरपुर ज्ञानवापी, सीकर और डीएलडब्लू के साथ ही रानीपुर मंडुआडीह, उपहार हॉस्पिटल महमूरगंज और गौतम नगर में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। 

इसके अलावा महामना पुरी कॉलोनी आईटीआई रोड,धूपचंडी, सोनारपुरा, महमूरगंज, मेडविन हॉस्पिटल, अगस्त कुंडा, बेनियाबाग, बी कंपनी पीएसी कॉलोनी भुल्लनपुर, आस्था अपार्टमेंट भोजुबीर, जगतगंज, रामघाट, कबीर कॉलोनी,सीर गोवर्धन, डीआईजी कॉलोनी, साकेत नगर में रहने वाले एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

नई बस्ती जलाली पट्टी, डीएलडब्लू, ककरमत्ता, सर्वोदय मंदिर उमरहा चौबेपुर,  भुवनेश्वर नगर कॉलोनी अर्दली बाजार, बहरामपुर, पांडेय हवेली तिलमापुर और सामने घाट में भी मरीज मिले हैं। बताया कि अब कुल मरीजों की संख्या 5787 हो गई है। सोमवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले 136 लोग और अस्पताल में भर्ती 49 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। बताया कि कुल 5787 मरीजों में 4396 डिस्चार्ज, 106 की मौत के बाद अब 1285 एक्टिव केस है।

स्वास्थ्य विभाग को 7328 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार
कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही सैंपल का बैकलॉग भी कम नहीं हो रहा है। अब भी स्वास्थ्य विभाग को 7328 सैंपल की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। सीएमओ ने बताया कि अलग-अलग जगहों से सोमवार को कुल 2570 लोगों के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया। अब तक 81064 मरीजों में 73736 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है जबकि 7328 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें