फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: मौत के बाद एडिशनल सीएमओ और इंस्पेक्टर के पिता के बदले शव, एक परिवार नहीं कर सका अंतिम दर्शन

Wed, 12 Aug 2020 04:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना काल में मरीजों के इलाज में लापरवाही का मामला अभी थमा ही नहीं था कि बीएचयू में कोरोना मरीज के मौत के बाद शव बदलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

विज्ञापन

पुलिस इंस्पेक्टर के पिता की कोरोना से बुधवार सुबह मौत हो गई थी। अब परिजनों को उनके शव की जगह किसी और का शव दे दिया गया। जब परिजनों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने पूछताछ की।


खोजबीन के बाद वह हरिश्चंद्र घाट पहुंचे, जहां उनके पिता का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। जैसे ही वह घाट पहुंचे, तब तक उनका अंतिम संस्कार किया जा चुका था। जबकि दूसरा मामला एडिशनल सीएमओ से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडिशनल सीएमओ डॉ जंग बहादुर की मौत के बाद उनके शव की जगह परिजनों को किसी और का शव दे दिया था। जबकि उनकी डेड बॉडी(लाश) बीएचयू मोर्चरी हाउस में पड़ी है।

आनन-फानन में तीन बजे एडिशनल सीएमओ की बॉडी परिजनों को दी गई। बीएचयू की इस लापरवाही को लेकर लोगों मे नाराजगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें