वाराणसी में गुरुवार की सुबह कोरोना वायरस के 81 मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
वाराणसी में अब कुल 7248 संक्रमित हो गए हैं। इनमें एक्टिव मामले 1483 हैं। वहीं अब तक 129 लोगों की मौत हो चुकी है।
वाराणसी में बुधवार को 202 नए मरीजों के मिलने के बाद आंकड़ा सात हजार के पार पहुंच गया था। बुधवार को सबसे ज्यादा जिला जेल से 18 महिला बंदी, शिवपुर सेंट्रल जेल में दो और शिव प्रसाद कॉलोनी सामनेघाट में 8 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
2476 सैंपल की रिपोर्ट में कल्पनाथ विहार कॉलोनी सारनाथ, नेपाली बाग शिवपुर, नई बस्ती पांडेपुर, शिवपुर सेंट्रल जेल में दो, दुर्गाकुंड, बलुआवीर, कृष्णा अपार्टमेंट भेलूपुर, रामकुंड पोखरा, रतनपुर पड़ाव, जयप्रकाश नगर शिवपुरवा, हथुआ मार्केट,नगर निगम, कबीर मठ नई बस्ती लहरतारा, गढ़वा घाट,पिशाच मोचन में कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा राजा बाजार, शिवपुर, सिविल जज जूनियर डिविजन के कार्यालय, एडीजी जोन के कार्यालय से जुड़े लोग संक्रमित मिले थे।